
हापुड़ नगर पालिका परिषद की एंटी स्मॉग गन के कंट्रोलर पर लापरवाही का आरोप, युवक घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की दिल्ली रोड पर स्थित सेंचुरी के सामने नगर पालिका परिषद हापुड़ की एंटी स्मॉग गन के कंट्रोलर की लापरवाही के कारण स्कूटी सवार युवक हादसे का शिकार हो गया जिसे काफी ज्यादा चोट आई है। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
हापुड़ की स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित अर्जुन नगर निवासी ध्रुव कंसल पुत्र गिरीश कुमार कंसल ने बताया कि वह 23 अक्टूबर की रात वह अपने मित्र के साथ स्कूटी पर सवार होकर घर जा रहे थे कि रास्ते में नगर पालिका की एंटी स्मॉग गन के कंट्रोलर की लापरवाही के कारण उनके ऊपर एंटी स्मोग गन द्वारा किया जा रहा छिड़काव आंखों में चला गया जिसके कारण उनकी आंखे बंद हो गई और वह सड़क पर स्कूटी समेत फिसल गए और चोटिल हो गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। इसी बीच वह वाहन का पीछा करते हुए हापुड़ के आनंद विहार में पहुंचे जहां कंट्रोलर मौके से फरार हो गया और चालक पेड़ के पीछे डुबक गया। चालक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। फिलहाल पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है। इस दौरान पीड़ित का मोबाइल फोन भी टूट गया जिसे करीब डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365

























