
गन्ना भुगतान और गन्ना क्रय केंद्रों को लेकर भाकियू (अराजनैतिक) का प्रतिनिधिमंडल प्रमुख सचिव से मिला
लखनऊ/हापुड़,वि(ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के एक प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, श्रीमती वीना कुमारी से मुलाकात कर जनपद हापुड़ की सिम्भावली एवं बृजनाथपुर चीनी मिलों की समस्याओं से अवगत कराया।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष चौ० हरिनाम सिंह वर्मा एवं हापुड़ जिलाध्यक्ष चौ० पवन हूण गुर्जर ने किया। उनके साथ जिला संरक्षक कटार सिंह, जिला सचिव अनिल हूण एवं इमरान मौजूद रहे।
जिलाध्यक्ष पवन हूण गुर्जर ने प्रमुख सचिव को बताया कि उनके द्वारा सिम्भावली एवं बृजनाथपुर मिलों के 184 गन्ना क्रय केंद्र हटाये जाने का निर्णय सराहनीय एवं किसान हित में है। लेकिन अभी भी दोनों मिलों पर 10 क्रय केंद्र शेष हैं।
प्रमुख मांगें है-जनपद हापुड की दोनों मिलों पर किसानों का लगभग 160 करोड़ रुपये गन्ना भुगतान बकाया है, उसका तुरंत भुगतान कराया जाए।सिम्भावली मिल की क्षमता 60 हजार कुंतल प्रतिदिन है, पर मात्र 15 हजार कुंतल गन्ना आ रहा है। बृजनाथपुर की क्षमता 25 हजार कुंतल है, पर 5 हजार कुंतल ही आ रहा है। पिछले पेराई सत्र 2024-25 में दोनों मिलें 2 माह पहले ही बंद कर दी गई थीं।
किसानों की अगली पेड़ी की फसल और पशुओं का चारा प्रभावित हो रहा है।इसलिए शेष बचे 10 गांवों के क्रय केंद्रों को भी इन दोनों मिलों से हटाकर अन्य सक्षम शुगर मिलों को आवंटित किया जाए।
प्रमुख सचिव वीना कुमारी से प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यह गन्ना क्रेय केंद्र भी अन्य शुगर मिलों को दे दिए जाएंगे। इसका पूर्ण आश्वासन दिया।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com

























