
अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जिला पर्यावरण समिति, जिला वृक्षारोपण समिति एवं जिला गंगा समिति की संयुक्त बैठक
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): जिला पर्यावरण समिति, जिला वृक्षारोपण समिति एवं जिला गंगा समिति की संयुक्त बैठक मंगलवार की अपराह्न् 1:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, हापुड़ में जिलाधिकारी महोदया के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सुश्री मोनिका, अपर जिलाधिकारी; श्री गौतम सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी; श्री शिव बिहारी शुक्ला, जिला पंचायत राज अधिकारी; श्री योगेन्द्र कुमार उप कृषि निदेशक; श्री संजय कुमार अधिशासी अधिकारी हापुड़; श्रीमती पवित्रा त्रिपाठी अधिशासी अधिकारी गढ़मुक्तेश्वर; श्री सौरभ कुकरेती, प्रतिनिधि, क्षेत्रीय अधिकारी, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, हापुड़; पर्यावरणविद् श्री भारत भूषण, लोक भारती; तथा जनपद के समस्त संबंधित अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
जिला वृक्षारोपण समिति जिले हापुड़ में वृक्षारोपण वर्ष 2026-27 के दौरान किये गए वृक्षारोपण के संदर्भ में समिति अध्यक्ष द्वारा जनपद के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जिन विभागों के पौधों की जियोटैगिंग का कार्य अपूर्ण है उसे दो दिवस में पूर्ण कराए।
जिला पर्यावरण समिति
म्यूनिसिपल सॉलिड वेस्ट के उचित निस्तारण एवं क्रियान्वयन करने को निर्देशित किया गया। जनपद में स्वच्छ वायु हेतु वायु की गुणवत्ता और प्रदूषण को नियंत्रित करने वाले वृक्ष प्रजातियों को आगामी वृक्षारोपण में शामिल करने पर ध्यान दिया गया।
जिला गंगा समिति समिति अध्यक्ष द्वारा जिला गंगा समिति हापुड़ के अंतर्गत जिले में स्थापित सभी एसटीपी को सुचारू रुप से संचालित करने हेतु टीम गठित कर निरीक्षण जल निगम ग्रामीण और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद हापुड़ को निर्देशित किया कि रामपुर रोड हापुड़ में स्थित एसटीपी से समस्त नालों को टेपड करने को कार्य योजना बना कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड गाजियाबाद/हापुड़ को भी जनपद स्थित सभी इंडस्ट्रीज के ईटीपी के संचालन का औचक निरक्षण कर सूचना शीघ्र प्रेषित करने को निर्देशित किया गया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365

























