
👁 15 views Views
लापता दो सगे भाइयों को पुलिस ने किया बरामद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा पुलिस ने ऑपरेशन स्माइल अभियान के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 वर्षीय और 8 वर्षीय गुमशुदा दो भाइयों को कड़ी मशक्कत के बाद बरामद किया है। इसके बाद पुलिस ने दोनों भाइयों को पुलिस के परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
दरअसल 8 वर्षीय और 10 वर्षीय दो भाई संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। इसके बाद पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू की और मंगलवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस दौरान परिजनों ने पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़

























