
हापुड़ में बढ़ते प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए सड़कों पर उतरी एंटी स्मॉग गन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए नगर पालिका परिषद ने प्रयास तेज कर दिए हैं। शहर में प्रदूषण के स्तर को कम करने के उद्देश्य से एंटी स्मॉग गन से लैस वाहन सड़कों पर उतारा गया है। यह वाहन शहर के विभिन्न मार्गों पर पानी का छिड़काव कर रहा है, ताकि धूल के कणों को हवा में फैलने से रोका जा सके।
शहर में बढ़ते प्रदूषण के बीच नगर पालिका परिषद हापुड़ की ओर से यह कदम उठाया गया है। सड़कों पर पानी का छिड़काव करने से धूल के कणों को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है, जिससे वायु गुणवत्ता में सुधार लाने का प्रयास किया जा रहा है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010
























