
👁 17 views Views
हापुड़, सीमन संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ जिलाधिकारी के आदेश पर अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ खनन विभाग ने कार्रवाई की है। थाना देहात क्षेत्र के श्यामपुर ददायरा में अवैध मिट्टी से भरे पांच ट्रैक्टरों के खिलाफ खनन अधिकारी ने कार्रवाई की।
बताया जा रहा है कि सड़कों पर अवैध रूप से मिट्टी लेकर दौड़ रहे ट्रैक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की गई। खनन विभाग की इस कार्रवाई से अवैध मिट्टी खनन में लगे लोगों में हड़कंप मच गया। प्रशासन की इस कार्रवाई को अवैध खनन पर अंकुश लगाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
























