
👁 63 views Views
हापुड़, सीमन रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): हापुड़ के रामलीला मैदान में लगे मौत के कुएं में स्टंट के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां स्टंट करते समय एक गाड़ी अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। हादसे में स्टंटमैन घायल हो गया, जबकि गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई।
दरअसल, हापुड़ के रामलीला मैदान में लगे मौत के कुएं में स्टंट के दौरान यह हादसा हुआ। गाड़ी स्टंट करते समय नीचे गिर गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के तुरंत बाद वहां मौजूद अन्य स्टंटमैन ने तत्परता दिखाते हुए घायल स्टंटमैन को गाड़ी से बाहर निकाला और उसे चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई। गनीमत रही कि हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की और घायल को अस्पताल पहुँचाया।
























