
हापुड़: निकाह की खुशियों में बिगड़ा माहौल, डांस को लेकर खूनी संघर्ष में युवती का हाथ टूटा
हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): हापुड़ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक निकाह समारोह के दौरान डांस करने को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि बात मारपीट तक पहुंच गई। दबंगों ने एक महिला और उसकी बेटियों पर हमला कर दिया, जिसमें एक युवती के हाथ की हड्डी टूट गई।
मामला हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित रफीक नगर का है। बुलंदशहर के शिकारपुर निवासी मुशतकीम 3 अक्टूबर को अपने चचेरे भाई शमशाद के बेटे के निकाह में शामिल होने हापुड़ आए थे। आरोप है कि समारोह के दौरान नाचने की बात को लेकर मुशतकीम की बहन और रिश्तेदार अन्नू की पत्नी के बीच बहस हो गई। देखते ही देखते यह कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप के मुताबिक अन्नू, मौसीन, शोएब और दो अन्य अज्ञात लोगों ने मुशतकीम की मां खेरुन और उनकी बहनों पर हमला कर दिया। इस हमले में मुशतकीम की बहन शमा गंभीर रूप से घायल हो गई और उनके हाथ की हड्डी टूट गई, जबकि उनकी मां को भी गंभीर चोटें आई हैं।
पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने 9 अक्टूबर को ही पुलिस में शिकायत दी थी, लेकिन काफी समय तक कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद मामला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SP) के संज्ञान में लाया गया। एसपी के कड़े आदेश के बाद अब कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365

























