
बाबूगढ़ में सराफ की दुकान से डेढ़ लाख के जेवर पार, बातों में उलझाकर ठगी
हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): हापुड़ के बाबूगढ़ स्थित बछलौता रोड पर शनिवार दोपहर एक सराफ की दुकान में ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक महिला समेत चार लोग ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचे थे। दोपहर करीब 2 बजे शातिरों ने सराफ से गहने दिखाने को कहा। जैसे ही सराफ ने कुछ पाजेब और अन्य जेवरात बाहर निकाले, आरोपियों ने उन्हें अपनी बातों में उलझा लिया। इसके बाद बड़े ही शातिराना अंदाज में आरोपी करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर लेकर रफूचक्कर हो गए। जब तक सराफ को ठगी का अहसास हुआ, तब तक चारों मौके से फरार हो चुके थे। पीड़ित सराफ ने तुरंत इस घटना की सूचना पुलिस को दी और तहरीर सौंपी। मामले की जानकारी देते हुए सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस को तहरीर मिल गई है और आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*
























