
👁 38 views Views
हापुड़ के तिराहे व चौराहों पर होगा रोड सेफ्टी कार्य
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर के शहरी क्षेत्र के अंतर्गत आठ चौराहों पर रोड सेफ्टी का कार्य किया जाएगा जिस पर एक करोड़ साढ़े 13 लाख रुपए खर्च होंगे।
लोक निर्माण विभाग के सूत्रों के अनुसार दिल्ली-बरेली-लखनऊ मार्ग हापुड़ के शहरी भाग पर निजामपुर तिराहा, एचपीडीए कार्यालय गोल चक्कर, कलेक्ट्रेट तिराहा, सबली कट तिराहा, रामलीला ग्राउंड तिराहा, अंबेडकर तिराहा, तहसील चौपला, अतरपुरा चौपला पर रोड सेफ्टी कार्य होगा। लोक निर्माण विभाग में रोड सेफ्टी कार्य हेतु प्रक्रिया शुरू कर दी है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559

























