
त्योहारों पर रेलवे की बड़ी राहत: दिल्ली-वाराणसी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, हापुड़ में भी ठहराव
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):त्योहारी सीजन में ट्रेनों में उमड़ रही भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। वाराणसी और दिल्ली के बीच यात्रियों की सुविधा के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया गया है, जो अप और डाउन दोनों दिशाओं में एक-एक फेरा लगाएगी। दिल्ली से वाराणसी जाने वाली यह स्पेशल ट्रेन 17 अक्टूबर को रवाना होगी। यह ट्रेन आज रात 11:06 बजे हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद मुरादाबाद के लिए आगे बढ़ जाएगी। वहीं वापसी में, वाराणसी से दिल्ली के लिए यह ट्रेन 18 अक्टूबर को चलेगी। 19 अक्टूबर की सुबह 9:08 बजे ट्रेन हापुड़ स्टेशन पहुंचेगी और दो मिनट रुकने के बाद गाजियाबाद की ओर रवाना होगी। मुरादाबाद रेलवे मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव के अनुसार, यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाने के लिए इस स्पेशल ट्रेन में एसी, स्लीपर और सामान्य (जनरल) श्रेणी के कोच लगाए गए हैं। त्योहारों के समय ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यह व्यवस्था की गई है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068

























