
बाबूगढ़ में बकाए रुपये मांगने पर कंपनी कर्मचारी से मारपीट, केस दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में एनएच-09 पर बन रही पुलिस लाइन की साइट पर बकाए पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। पैसों के इसी विवाद में ठेकेदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर कंपनी के कर्मचारी से मारपीट कर दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर ठेकेदार समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मुजफ्फरनगर के कैलजापुर जानकोर के रहने वाले अनुजपाल, कल्याण टोल कंपनी में डीएम के पद पर तैनात हैं। उनकी कंपनी एनएच-09 पर स्थित निर्माणाधीन पुलिस लाइन का काम देख रही है। अनुजपाल के मुताबिक, बुधवार रात करीब सवा नौ बजे कंपनी का ठेकेदार बिजेंद्र यादव, सुपरवाइजर विनोद और एक अन्य व्यक्ति उनके घर पहुंचे। आरोप है कि बिजेंद्र ने हिसाब चुकता न होने की बात कहते हुए विवाद शुरू कर दिया और बात इतनी बढ़ी कि आरोपियों ने अनुजपाल के साथ मारपीट शुरू कर दी।
मामले की जानकारी देते हुए सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि पीड़ित कर्मचारी की तहरीर पर आरोपी ठेकेदार बिजेंद्र, सुपरवाइजर विनोद और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
























