
बिजली सप्लाई में बाधा से खफा किसानों का धरना
हापुड़, सीमन/हर्ष त्यागी(ehapurnews.com): बार-बार बिजली सप्लाई बाधित होने से परेशान किसानों ने शनिवार को हापुड़ के अतरपुरा चौपला पर स्थित बिजली घर पर धरना देकर प्रदर्शन किया और बिजली कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। किसान ट्रांसफार्मर अधिक लोड का लगाने की मांग कर रहे थे।
भारतीय किसान यूनियन टिकट के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी रामपाल सिंह, प्रदेश सचिव चौधरी उदयवीर, ईश्वर चंद, रूपचंद, रणवीर सिंह, अजीत सिंह, प्रवीण कुमार सहित सैकड़ो किस शनिवार को अतरपुरा बिजली घर पर पहुंचे और बिजली विभाग की कार्य प्रणाली से खफा किसानों ने धरना देकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी किसानों ने बताया कि गांव दादरी में जसरूप नगर बिजली घर से बिजली सप्लाई की जाती है। 100 किलोवाट के ट्रांसफार्मर से 150 घरों को बिजली कनेक्शन दिया गया है। ट्रांसफार्मर की क्षमता से अधिक लोड होने के कारण सप्लाई बाधित हो जाती है। किसानों की मांग 250 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया जाए।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

























