
ऑनलाइन धमकी देकर साइबर ठगों ने व्यक्ति से ऐंठे 7.27 लाख रुपये, पुलिस जांच में जुटी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहल्ला विवेक बिहार से साइबर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ के निवासी जगजीत सिंह को साइबर ठगों ने ऑनलाइन नुकसान पहुँचाने की धमकी देकर 7.27 लाख रुपये की चपत लगा दी।
पीड़ित जगजीत सिंह के मुताबिक, कुछ दिनों पहले उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति की कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने उन्हें अलग-अलग तरीकों से नुकसान पहुँचाने की धमकी दी। इस धमकी से घबराकर पीड़ित ठग की बातों के जाल में उलझ गए और धोखे से कुल 7.27 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए जब उन्हें खुद के साथ हुई ठगी का अहसास हुआ, तो उन्होंने तुरंत साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन पहुँचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।
मामले की जानकारी देते हुए सीईओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जिस मोबाइल नंबर से कॉल आई थी, उसकी कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) निकलवाई जा रही है और पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों तक पहुँचने का प्रयास कर रही है।
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867

























