
एमएलसी वोटर लिस्ट में धांधली का आरोप
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप(ehapurnews.com): मेरठ क्षेत्र से उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए शिक्षक व स्नातक के लिए होने वाले चुनाव हेतु तैयार मतदाता सूची में कथित धांधली का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शनिवार को हापुड़ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और एक-एक मतदाता की जांच की मांग की।
समाजवादी पार्टी जनपद हापुड़ के जिला अध्यक्ष एडवोकेट आनंद गुर्जर ने बताया कि विधान परिषद मतदाता सूची में ऐसे मतदाताओं के नाम शामिल है जिन्होंने मतदाता बनने के लिए कोई आवेदन ही नहीं किया है। उन्होंने मतदाता सूची के सत्यापन की मांग की है और मांग के समर्थन में एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010
























