हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ समेत प्रदेश के कई इलाकों में मौसम शुक्रवार को तेजी से करवट बदल सकता है। भले ही दोपहर में तपती गर्मी हो लेकिन अनुमान है कि तेज आंधी के साथ मौसम बदल सकता है और आने वाले दो दिन शनिवार और रविवार को भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। बता दें कि मौसम विभाग ने लखनऊ में समेत प्रदेश के 23 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है और संभावना जताई है कि शनिवार और रविवार को उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्से में तेज बारिश हो सकती है।
जानें हापुड़ का मौसम का हाल:
हापुड़ की बात करें तो गुरुवार की देर रात तेज आंधी ने दस्तक तो दी लेकिन शुक्रवार की दोपहर फिर से तेज धूप ने तापमान 36 डिग्री तक पहुंचा दिया। हालांकि शाम को यह घटकर 31 डिग्री रहने का अनुमान है। रात को लोगों को बारिश की संभावना है जिससे तापमान 28 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं शनिवार और रविवार को भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री पहुंचने की उम्मीद है।

























