
पिलखुवाः नाले की खुदाई के दौरान ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली नाले में पलटी, चालक ने कूदकर बचाई जान
हापुड़, सीमन/रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सिखेड़ा रोड पर नाले की खुदाई और सफाई कार्य के दौरान ईंटों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर नाले में पलट गई। वहीं चालक की सूझबूझ से चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई।
जानकारी के अनुसार सिखेड़ा रोड पर नाले की खुदाई का कार्य मशीनों द्वारा किया जा रहा था। इसी दौरान ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली वहां से गुजर रही थी। सड़क के किनारे मिट्टी कमजोर होने और खुदाई के कारण संतुलन बिगड़ने से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक नाले की ओर झुक गई और देखते ही देखते नाले में पलट गई।
गनीमत रही कि ट्रैक्टर चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रैक्टर से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। हादसे में चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर एकत्र हो गए। वहीं हादसे के कारण कुछ यातायात भी प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर संबंधित विभाग और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा ट्रैक्टर-ट्रॉली को बाहर निकालने की कोशिश शुरू कर दी गई।
स्थानीय लोगों ने बताय कि नाले की खुदाई के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं, जिससे कारण आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण एवं सफाई कार्य के दौरान सुरक्षा बैरिकेडिंग और चेतावनी संकेत लगाए जाएं। ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि चालक समय रहते नहीं कूदता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480























