
दीपांशु पर हमला करने वाले आरोपियों की धर-पकड़ के लिए पुलिस ने किया चार टीमों का गठन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र में दीपांशु नामक युवक पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दीपांशु पर हमला करने वाले आरोपियों की धर पकड़ के लिए चार टीमों का गठन किया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे धकेल दिया जाएगा।
आपको बता दें कि 5 जून की रात को छह आरोपियों ने युवक दीपांशु पर चाकू से जानलेवा हमला किया था। हमले में युवक दीपांशु गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है। चिकित्सकों के अनुसार, उसके सिर में गंभीर चोट लगने से अंदरूनी रक्तस्राव हुआ है जिसके कारण दीपांशु की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार इधर-उधर दबिश दे रही है।
पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि दीपांशु पर चाकू से हमला कर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे। फरार आरोपियों पर पुरस्कार भी घोषित किया जाएगा तथा मुख्य आरोपी अरमान की कुर्की की तैयारी चल रही है। आरोपियों के मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहे हैं। पुलिस आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464























