
👁 149 views Views
हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बजरंगपुरी में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व फर्नीचर के गोदाम में गुरुवार को भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। इस दौरान अफरा-तफरी मची रही।
बता दें कि बजरंग पुरी पिलखुवा में रोहित यादव और हापुड़ निवासी हर्ष गोयल का फर्नीचर व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का गोदाम है जिसमे रखें फर्नीचर के सामान, कूलर, एसी, फ्रिज, वाशिंग मशीन आदि सामान को आग ने अपनी को चपेट में ले लिया। इस दौरान हड़कंप मच गया जिसके बाद दमकल विभाग की तीन टीमे मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। इस दौरान लाखों के नुकसान का अनुमान है।
























