
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अजीत तोमर ने शनिवार को रेलवे इंजीनियर विपिन त्यागी से मुलाकात कर पिलखुवा के परतापुर रोड अंडरपास से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।
उन्होने अंडरपास निर्माण से जुड़ी स्थानीय समस्याओं को रेलवे इंजीनियर के समक्ष रखा।इंजीनियर ने बताया कि क्रेन उपलब्ध होने के बाद कार्य को गति दी जाएगी और सितंबर माह के अंत तक कार्य प्रारंभ होने की संभावना है।रेलवे के उच्चाधिकारियों द्वारा भी आवश्यक उच्च क्षमता वाली मशीनरी शीघ्र उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया है।
साथ ही, 1 अक्टूबर से रेलवे ब्लॉक लेकर कार्य को तेजी से आगे बढ़ाने की दिशा में भी आवश्यक प्रक्रिया की जा रही है।
भाजपा नेता ने विश्वास जताया कि पिलखुवा के नागरिकों को लंबे समय से प्रतीक्षित इस सुविधा का लाभ मिलेगा और आवागमन की समस्या का स्थायी समाधान होने की दिशा में ठोस कदम आगे बढ़ेगा।




















