
👁 4 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर की तहसील रोड स्थित श्री कृष्ण श्याम सुंदर शनि धाम मंदिर शनिवार को श्रीराधा अष्टमी पर्व बडे ही आदर और श्रद्धा के साथ मनाया गया और भक्तों को पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरित किया गया।
पूजा अर्चना में श्रद्धालुओं ने भगवान श्री राधा-कृष्ण एवं शनिदेव की पूजा-अर्चना कर परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर श्री कृष्ण श्याम सुन्दर शनि धाम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष पंकज लोधी डॉ नीरज चौहान गोकुल सिंघल, अश्वनी शिवाजी चौधुरी योगपाल उमेश लोधी,हरशरण प्रजापति बबलू. पुष्पेन्दर चौधुरी कुसुम समीक्षा प्रतीक्षा पूनम नीलम काजल विजय लक्ष्मी डब्बू नेपाल सिंह महिंदर सैनी राजूअहरिया भागवत प्रजापति दुर्गेश सिंगल आदि उपस्थित थे।




















