
👁 8 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर के मोहल्ला भीमनगर से दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। यहां रहने वाली शुशि उर्फ नीरू ने ससुराल पक्ष पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।
शिकायतकर्ता के मुताबिक, ससुराल पक्ष की ओर से चार लाख रुपये नकद और बुलेट बाइक की मांग की जा रही थी। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।
पीड़िता की शिकायत के आधार पर महिला थाना पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
सीओ दीपक चतुर्वेदी के अनुसार, पुलिस शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




















