
दानिश व नदीम की तलाश में पुलिस की दबिश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): चोरी का कापर, पीतल व सिल्वर खरीदने वाले आरोपी की तलाश में पुलिस ने मंगलवार की रात को संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी, परंतु वे पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े है।
बता दें कि दानिश व नदीम का गोदाम हापुड़ के अलीनगर में है, जहां से पुलिस ने 11 कट्टे चोरी की पीतल, कापर, सिल्वर आदि बरामद किया है, उस वक्त आरोपी पुलिस को देख कर दीवार फांद कर फरार हो गए थे। बरामद माल हिमांशु गोयल की फैक्टरी से 21 अगस्त को चोरी गया था। इस मामले में पुलिस एक और आरोपी इमरान की भी तलाश कर रही है।
बताते है कि दानिश व नदीम व नदीम स्क्रैप का कारोबार करते है और इधर-उधर से स्क्रैप खरीद कर दिल्ली व अन्य स्थानों पर स्थित फैक्ट्रियों को बेचते है।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216






















