
असौड़ा की सिमरन की संदिग्ध मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खरखौदा के पांची गांव में दहेज की मांग और पति के कथित उत्पीड़न के बीच 21 वर्षीय गर्भवती की उपचार के दौरान मौत हो गई। मायके पक्ष ने पति और ससुरालियों पर मारपीट करने के बाद गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
पांची गांव निवासी सागर पुत्र संतराम ने करीब डेढ़ साल पहले हापुड़ के असौड़ा गांव निवासी सिमरन से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों पांची गांव में रह रहे थे। जानकारी के अनुसार रविवार रात सिमरन का पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया गया कि सिमरन ने घर के दरवाजे के ऊपर बने वेंटीलेटर में दुपट्टा डालकर फंदा लगाने का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित संतोष अस्पताल ले जाया गया। यहां सोमवार देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010





















