
दस दिन निरस्त रहेगी मेमू ट्रेन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर दस दिन तक पॉवर व ट्रैफिक ब्लॉक विभिन्न कार्यों के चलते प्रभावित रहेगा। इस कारण 25 सितंबर से चार अक्तूबर तक मुरादाबाद से ‘गाजियाबाद के बीच संचालित होने वाली मेमू ट्रेन का संचालन दस दिन के लिए निरस्त रहेगा। ऐसे में रेलयात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
मुरादाबाद से गाजियाबाद के बीच जाने वाली मेमू ट्रेन में हापुड़ के साथ ही, आसपास के क्षेत्र से लोग गाजियाबाद जाते हैं। उत्तर रेलवे के गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर रेल लाईन व स्लीपर बदलने संबंधी मरम्मत व विकास कार्य के चलते 25 सितंबर से चार अक्तूबर तक 10 दिन के लिए पॉवर व ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा।
Gopal Ji Jewellers, Wholesaler of High Class Gold, Silver & Diamond Ornaments: 9758449179






















