
पिलखुवा में मनाया गया श्री ठाकुर जी का छठी महोत्सव
हापुड, सीमन/रियाज अहमद (ehapurnews.com):पिलखुआ के श्री ठाकुरद्वारा मंदिर श्रीकृष्ण का छठी उत्सव मनाया गया जो देर रात्रि तक चला और रसिक जनों ने भजनों के माध्यम से ब्रज के दर्शन कराए और श्री कृष्ण ठाकुर जी का गुणगान किया।भक्तों ने जमकर नृत्य भी किया। नीरज बंटी नीरज अग्रवाल हरिमोहन मित्तल,शुभम माहेश्वरी राम प्रकाश बंसल अंशुल मित्तल अभिषेक अग्रवाल धीरज वाडीलाल पार्थ मित्तल ने भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण मित्तल, विकास तोमर, हरीश अग्रवाल को श्री ठाकुर द्वारा संकीर्तन मंडल रजि के पदाधिकारियों द्वारा बाबा का चित्र व पटका पहनाकर स्वागत किया गया।जिसमें वरिष्ठ पत्रकार, मनोज अग्रवाल,सुशील सिंघल व भारतीय वैश्य ग्लोबल फाउंडेशन के नगर इकाई अध्यक्ष अजय गोयल भी उपस्थित रहे।कार्य क्रम के उपरांत भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान श्रीकृष्णके प्रति अपनी अटूट आस्था व्यक्त की।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068






















