
अपराधी को पुलिस कब्जे से छुड़ाने पर गिरफ्तार
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):थाना बाबूगढ़ पुलिस ने लोक सेवक को अपने कर्तव्य के निर्वहन से रोकने के अभियोग में नामित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी गोलू रितिक निवासी ग्राम कोटा हरनाथ पुर है।
बता दें कि जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में बलिया के थाना बांसडीह पुलिस ने दबिश दी थी, जहां गांव कोटा हरनाथपुर में वांछित आरोपी को पुलिस ने पकड लिया,परन्तु कुछ लोगो ने आरोपी की छुडा लिया और पुलिस से अभद्रता की ।बाबूगढ़ पुलिस ने बलिया जनपद में तैनात दरोगा सूरज पटेल की तहरीर के आधार पर कपिल सिंह पुत्र हाकम सिंह, हाकम सिंह पुत्र हरदम सिंह, गोलू उर्फ ऋतिक पुत्र बिल्लू निवासीगण ग्राम कोटा हरनाथपुर बाबूगढ़ व एक अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है।
एफआईआर के मुताबिक, बलिया जिले के थाना बांसडीह में तैनात उपनिरीक्षक सूरज पटेल एक मुकदमे में वांछित आरोपी कपिल सिंह की गिरफ्तारी और दबिश के लिए पुलिस टीम के साथ बाबूगढ़ पहुंचे थे। पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर की रात आरोपी को उसके घर से पकड़ लिया गया।
एफआईआर में आरोप है कि आरोपी को पुलिस के कब्जे से छुड़ाने के लिए उसके परिजन और कुछ अन्य लोग पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज करने लगे और आरोपी को छुड़ाने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कुछ परिजनों और अन्य लोगों ने पुलिस टीम को धमकी भी दी। इस दौरान आरोपी पुलिस की पकड़ से छूटकर फरार हो गया।
मामले में कपिल सिंह, पिता हाकम सिंह, गोलू और अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना निरीक्षक रोहित कुमार को सौंपी गई ।
पुलिस अन्य आरोपियो की तलाश कर रही है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480






















