
पिलखुवा पहुंची पदयात्रा ने एकजुटता का दिया संदेश
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): सनातन धर्म और हिंदू समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से निकाली जा रही पदयात्रा सोमवार को पिलखुवा पहुंची। यात्रा का नेतृत्व कर रहे यति महामंडलेश्वर गिरी ने बताया कि 12 सितंबर को प्रजापति से शुरू हुई यह यात्रा सोमवार को पिलखुवा के पिलर नंबर 75 पर पहुंची।
उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान रास्ते में आने वाले मंदिरों और तीर्थस्थलों पर पूजा-अर्चना की जा रही है। इसके जरिए सनातन धर्म और हिंदू समाज की रक्षा के लिए मां और महादेव से प्रार्थना की जा रही है। साथ ही हिंदू समाज से परिवार और समाज की सुरक्षा के लिए सक्षम बनने का आह्वान भी किया जा रहा है।
साध्वी मैत्रेयी ने महिलाओं से समय पर विवाह करने और अधिक बच्चे पैदा करने की अपील की। उन्होंने बेटियों को सनातन धर्म की शिक्षा देने पर भी जोर दिया। यात्रा दूधेश्वरनाथ मंदिर पहुंचकर संपन्न होगी। यात्रा में राम विशाल दास, पीठाधीश्वर हरिहर, माधव गिरि गढ़वाले बाबा मथुरा और अभय रामदास बाबा चित्रकूट समेत कई लोग शामिल रहे।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480





















