
सांप के काटने से व्यक्ति की मौत, परिवार में कोहराम
हापुड़, सीमन (ehapurnews. com):जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र स्थित रघुनाथपुर गांव में खेत पर काम करने के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहाँ 42 वर्षीय प्रदीप को अचानक एक जहरीले सांप ने काट लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई।
घटना के तुरंत बाद परिजनों ने उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बल्लभगढ़ के अस्पताल ले जाया गया। स्थिति में सुधार न होने पर बाद में उन्हें फरीदाबाद के आशियाना अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867





















