
युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान 20 वर्षीय कुलदीप निवासी मुबारकपुर सलामतपुर बाबूगढ़ के रूप में हुई है जो बाबूगढ़ के कुचेसर रोड चौपला पर दुकान चलाता था। गुरुवार की सुबह वह रोज की तरह दुकान के लिए निकला और रास्ते में बदहवास हालत में मिला।
पुलिस ने युवक की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025


















