
👁 128 views Views
हापुड़ में तीन दिन बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के विद्युत विभाग की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पटना मुरादपुर पर 33 केवी लाइन में पोल लगाने का कार्य किया जाएगा।
जिसके चलते 11 से 13 सितंबर तक रोजाना सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
इस दौरान किला कोना, चेनापुरी, मिनाक्षी रोड, नवीकरीम, मोरपुरा, फूलगढ़ी, अयोध्यापुरी, आनंद विहार, सोहनपुर, भीमनगर, शिवनगर, सुभाष नगर, सर्वोदय कॉलोनी, साकेत, कविनगर, लक्ष्मणपुरा सहित कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित रहेगी।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926
























