
25 हजार रुपये स्टाइपेंड की मांग को लेकर इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा स्थित एक मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस 2021 बैच के करीब 150 इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर एक बार फिर प्रदर्शन किया। इंटर्न डॉक्टर अस्पताल के मुख्य गेट पर बैठकर अपनी मांग को लेकर विरोध जताते नजर आए।
इंटर्न डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल उन्हें 10 हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिल रहा है, जिसे बढ़ाकर 25 हजार रुपये किए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। उनका कहना है कि इस संबंध में वे पहले भी प्रबंधन के सामने अपनी बात रख चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हुआ।
प्रदर्शन कर रहे इंटर्न का कहना है कि प्रशिक्षण के दौरान उन्हें मरीजों से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ती हैं, इसलिए स्टाइपेंड में बढ़ोतरी होनी चाहिए।
वहीं अस्पताल प्रबंधन की ओर से कहा गया कि 25 हजार रुपये स्टाइपेंड देने का कोई सरकारी प्रावधान नहीं है और प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया जा रहा है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025


















