
महिला से मारपीट का आरोप, तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव होशदारपुर गढ़ी निवासी सविता ने अपने परिवार के कुछ लोगों पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सविता के अनुसार, छह सितंबर को वह अपने घर पर मौजूद थीं। इसी दौरान उनके पुत्र बोबी, बहन शांति और शौकींद्र घर पहुंचे और उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि इस घटना में महिला के सिर समेत शरीर पर चोटें आईं।
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। महिला का आरोप है कि लोगों को आता देख आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। इसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और पुलिस को पूरे मामले की शिकायत दी।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला का मेडिकल परीक्षण कराया। सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि सविता की तहरीर पर बोबी, शांति और शौकींद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365


















