
ब्रजघाट में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर का पंजा
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की गंगानगरी ब्रजघाट में गुरुवार को नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान गंगा तट पर फैले अतिक्रमण को हटाया गया। नगर पालिका के चीनीपाल ने बताया कि ब्रजघाट में काफी दिनों से अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थी। अधिकारियों के निर्देशानुसार गुरुवार को बृजघाट में अभियान चलाया गया। नगर पालिका के कर्मचारी चीनीपाल के नेतृत्व में सफाई नायक मांगे सिंह, सुनील कुमार, राजीव चौहान एवं समस्त सफाई कर्मचारियों की टीम के द्वारा नवनिर्मित पार्क, गंगा घाट पार्किंग, श्मशान घाट से अतिक्रमण हटाया गया।
उन्होंने बताया बताया कि तीर्थ नगरी में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत जल्द ही तार गली, आरती स्थल पार्किंग, फवारा चौक से भी अतिक्रमण हटाया जाएगा।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559


















