
जैन रथयात्रा 26 सितम्बर को तथा विराट कवि सम्मेलन 27 सितम्बर को
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): सकल दिगम्बर जैन समाज के कार्यकारिणी सदस्यो की एक बैठक श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार पर जैन समाज के अध्यक्ष सुधीर जैन की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन जैन समाज के संरक्षक अनिल जैन तथा उपाध्यक्ष पुलकित जैन ने संयुक्त रूप से किया। बैठक मे आगामी 16 सितम्बर से प्रारंभ हो रहे दशलक्षण पर्युषण महापर्व की व्यवस्थाओ तथा 26 सितम्बर को नगर मे निकलने वाली भव्य जैन रथयात्रा तथा 27 सितम्बर को रात्रि मनोहर हैरिटेज मे आयोजित विराट कवि सम्मेलन की व्यवस्थाओ पर व्यापक विचार-विमर्श हुआ।
कवि सम्मेलन के संयोजक चेयरमैन प्रदीप जैन तथा राजेश जैन ने बताया कि कवि सम्मेलन के लिए 7 कवि तथा कवयित्रियो को आमंत्रित किया गया है।मंत्री आकाश जैन ने बताया कि सभी बैंड बाजे रथयात्रा के लिए बुक कर दिए गए हैं। लाईट की व्यवस्था कोषाध्यक्ष सुखमाल जैन तथा महामंत्री अशोक जैन को सौपी गयी है।प्रचार प्रसार तथा मीडिया का कार्य मीडिया प्रभारी-सुरेश चन्द जैन पत्रकार एंव पत्रकार तुषार जैन को सौपे गये हैं।
हापुड के मनोहर हैरिटेज मे कवि सम्मेलन से पूर्व जैन समाज की अन्य संस्थाए जैन मिलन, महिला जैन समाज, महिला जैन मिलन, जैन पक्षी औषधालय, आचार्य विधासागर पाठशाला के पदाधिकारियो तथा इस वर्ष हाईस्कूल बोर्ड, इंटर बोर्ड परीक्षाओ के प्रतिभावान छात्र छात्राओ को सम्मानित किया जायेगा। मनोहर हैरिटेज मे मंच संचालन मनोज जैन तथा पंकज जैन (जैन मिलन के अध्यक्ष) द्वारा किया जायेगा। बैठक मे जैन समाज के अध्यक्ष सुधीर जैन, उपाध्यक्ष पुलकित जैन, कोषाध्यक्ष सुखमाल जैन, मंत्री आकाश जैन, संरक्षक अनिल जैन, संरक्षक सदस्य सुधीर जैन, चेयरमैन प्रदीप जैन तथा राजेश जैन, प्रचार प्रसार तथा मीडियाओ प्रभारी-सुरेश चन्द जैन पत्रकार, तुषार जैन पत्रकार, अर्चित जैन, राजीव जैन, अकुंश जैन, हर्षित जैन, निखिल जैन,हिमांशु जैन आदि उपस्थित हुए।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365


















