
पिलखुवा फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, ट्रक चालक की मौत
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के बस अड्डा चौकी क्षेत्र में फ्लाईओवर के ऊपर गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अमरोहा निवासी 25 वर्षीय जावेद पुत्र आलम ट्रक लेकर दिल्ली की ओर जा रहा था। जैसे ही वह पिलखुवा फ्लाईओवर पर पहुंचा, तभी ट्रक में अचानक पंचर हो गया।
जावेद सड़क किनारे ट्रक का टायर बदल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि जावेद की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025


















