
हापुड़ में पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी। इस दौरान कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर सड़क पर उतर आए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।
मारपीट की पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग आपस में मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और स्थिति को काबू में किया।
बताया जा रहा है कि मामला बुधवार रात का है, जब दो दुकानदारों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और पहचान होने के बाद आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की बात कही जा रही है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264



















