
👁 1 views Views
गणेशपुरा के बाहर गंदगी का अंबार, क्षेत्रवासी परेशान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला गणेशपुरा के बाहर इन दिनों हालात बेहद खराब बने हुए हैं। यहां जगह-जगह कूड़ा पड़ा रहने से गंदगी का अंबार लगा हुआ है। कूड़े के कारण आसपास रहने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि नियमित रूप से कूड़ा नहीं उठाए जाने के कारण स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। गंदगी के चलते दुर्गंध के साथ-साथ लोगों को बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है।
स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने और यहां पड़े कूड़े को हटवाने की मांग की है, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010


















