
“वैलीडेशन एक्ट का विरोध करेंगे पैंशनर्स”
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़, वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान के तत्वाधान में पेंशनर्स मिलन का आयोजन सोमवार को हापुड़ के आर्य समाज मंदिर में प्रो. प्रमोद कुमार त्यागी की अध्यक्षता और विजय पाल आर्य ने संचालन किया। सुन्दर कुमार आर्य जिलाध्यक्ष ने अवगत कराया दिनांक 30 सितंबर 2026 को समय प्रातः 10.30 बजे कलेक्ट्रेट हापुड़ पर वैलिडेशन एक्ट वापस करवाने हेतु विशाल धरना-प्रदर्शन के उपरांत जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री भारत सरकार को ज्ञापन दिया जाएगा जिसमें सभी पेंशनर्स साथी अपने मित्रों, परिचितों ,और शुभचिंतकों सहित अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हों ।
सभी उपस्थित पेंशनर्स ने आश्वासन दिया कि अधिक से अधिक संख्या में मित्रों ,परिचितों सहित उपस्थित होकर विरोध प्रदर्शन करेंगे । सरकार द्वारा वैलिडेशन एक्ट वापस एक माह के अंदर वापस नहीं लिये जाने पर पूरे जनपद में सरकार की पेंशन विरोधी नीतियों का पर्दाफाश करने हेतु गाँव गाँव नगर नगर विचार गोष्ठी आयोजित कर जन जागरण किया जाएगा ।
महेंद्र कुमार जिला कोषाध्यक्ष, फारुख अहमद ,ओमप्रकाश तेवतिया ,कुशलपाल सिंह ,वेदप्रकाश सुभाष चंद्र त्यागी ,नरेन्द्र कुमार शर्मा ,मुखवीर सिंह ,प्रेम सिंह,राम सिंह ,जाहिद हुसैन ,सुरेंद्र पाल सिंह ,रामकिशन राजकुमार वर्मा ,तेजवीर सिंह ,गंगा राम ,गुलजार अहमद,दुली चंद ,जितेंद्र त्यागी ,विनोद शर्मा ,सुरेश चंद्र गौतम ,रामचरन सिंह ,जगनंदन कुमार ,दिनेश चंद्र वर्मा ,विजय कुमार शर्मा ,अजय कुमार शर्मा ,रामवीर सिंह ,सहदेव शर्मा ,वीर सिंह ,किरेंद्र पाल शर्मा ,टी सी शर्मा ,मूलचंद ,राजेंद्र पाण्डेय ,सतीश शर्मा ,अजय कुमार ब्रज ,राजकुमार ,
सुदेश कुमार आदि ने पैंशनर्स विरोधी वैलिडेशन एक्ट समाप्त कराने हेतु उपस्थित होकर विचार व्यक्त किए।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671


















