
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के सिंचाई विभाग में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में सर्राफा एसोसिएशन हापुड़ के संरक्षक विजय कुमार शर्मा ने सर्राफा एसोसिएशन हापुड़ के सदस्यों की सुरक्षा से जुड़े विषय को प्रमुखता से उठाया । बैठक में सांसद मेरठ-हापुड़ लोकसभा अरुण गोविल, विधायक सदर विजयपाल आढ़ती, भाजपा जिलाध्यक्ष कविता, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर एवं वरिष्ठ पत्रकार व प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी के समक्ष सर्राफा व्यापारियों की सुरक्षा के दृष्टिगत शस्त्र लाइसेंस के लंबित प्रकरणों में प्राथमिकता एवं तीव्रता से कार्यवाही किए जाने की मांग रखी।
विजय कुमार शर्मा ने कहा कि सर्राफा व्यापारी प्रतिदिन बहुमूल्य आभूषण एवं नकदी के साथ कारोबार करते हैं, जिसके चलते उनकी सुरक्षा एक महत्वपूर्ण विषय है। व्यापारियों के हित एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पात्र व्यापारियों के शस्त्र लाइसेंस संबंधी प्रकरणों का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण किया जाना आवश्यक है।
विजय शर्मा (संरक्षक) की ओर से जनप्रतिनिधियों से मांग की गई कि पात्र एवं लंबित शस्त्र लाइसेंस आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए प्रक्रिया में प्राथमिकता और गति प्रदान कराने का प्रयास किया जाए, ताकि व्यापारियों में सुरक्षा की भावना मजबूत हो सके।
बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने सर्राफा व्यापारियों की सुरक्षा से जुड़े विषय को गंभीरता से सुना और उचित स्तर पर आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि अशोक बबली, सांसद प्रतिनिधि विनोद गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, व्यापारी नेता विजेंद्र पंसारी आदि शामिल हुए।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480


















