
हापुड़ कलेक्ट्रेट पर आजाद अधिकार सेना का प्रदर्शन, श्मशान घाट घोटाले की जांच की मांग की
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आजाद अधिकार सेना के कार्यकर्ताओं ने हापुड़ के वार्ड नंबर 24, रामपुर रोड स्थित श्मशान घाट के खराब हालात को देखकर हापुड़ कलेक्ट्रेट पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
जिलाध्यक्ष सचिन रावल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी की। इसके बाद SDM को ज्ञापन सौंपा। अधिकारियों द्वारा निष्पक्ष जांच और जल्द समाधान का आश्वासन मिलने के बाद कार्यकर्ता शांत हुए।
ज्ञापन में नगरवासियों के हवाले से गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
सेना ने मांग की है कि मामले की विशेष जांच टीम गठित कर दोषी अधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए और श्मशान घाट की मरम्मत व जल निकासी का कार्य तत्काल कराया जाए।
इस मौके पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सुरेश कुमार, विधानसभा अध्यक्ष सूरज कुमार, कविता, रोहित, अनीता, नितिन सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464


















