
गांव बदनौली जा रहे युवाओं को हापुड़ के एएसपी ने समझाया, वापस लौटाया
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गांव बदनौली में दो पक्षों में हुई फायरिंग के मामले में घायल दीपक की अस्पताल में मौत हो गई। इसके बाद बड़ी संख्या में युवा गांव बदनौली जा रहे थे कि रास्ते में सभी को रोककर पुलिस ने समझाया और मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि उनकी युवाओं के प्रति सहानुभूति है। वह भावना की कदर करते हैं। ऐसे में उन्होंने सभी से अपील की कि सभी शांति बनाए रखें और पुलिस पर भरोसा रखें। पुलिस कार्रवाई कर रही है। मामले में पुलिस ने अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़


















