
“ग्राम बदनौली में हुई फायरिंग के मामले में SIT गठित”: ADG
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की मोदीनगर रोड पर स्थित गांव बदनौली में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। जनपद के शीर्ष अधिकारियों के साथ-साथ मेरठ से ADG भी घटनास्थल पर पहुंचे जहां उन्होंने स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया। डीआईजी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि घटना की सूचना पर तत्काल फोर्स को मौके पर भेजा गया। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल है। टीम ने इलाके में पेट्रोलिंग भी की है। वहीं घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। घटना छह महीने पहले भी हुई थी। घटना फिर से क्यों हुई? इसकी गहनता से जांच की जा रही है। मामले में SIT का गठन भी किया गया है जो दो दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपेगी। SP मेरठ देहात को जांच सौंपी गई है। वही अग्रिम आदेशों तक गांव में फोर्स की तैनाती रहेगी।।
आपको बता दें कि शुक्रवार की सुबह बदनौली में हुई फायरिंग के मामले में दीपक उर्फ गोलू की बहा में गोली लगी जबकि मनीष, बंटी और एक महिला भी इस दौरान घायल हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068


















