
बच्चों के विवाद में हुई मारपीट के मामले में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र के गांव शेखूपुर खिचरा में बुधवार शाम बच्चों के खेलने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते बड़ा हो गया। आरोप है कि कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी गुलसनावर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार शाम उसका पुत्र पड़ोस के बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर बच्चों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि देखते ही देखते दूसरे पक्ष के लोग भी विवाद में शामिल हो गए और मामला मारपीट तक पहुंच गया।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जुल्फिकार, गुलजार, जाहिद और फजर मोहम्मद ने एकराय होकर सोहेल, सितारा समेत अन्य लोगों के साथ मारपीट की। पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना प्रभारी अवनीश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464


















