
घर के बराबर से गुजर रहे जर्जर तारों से मंडरा रहा हादसे का खतरा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड स्थित संजय विहार आवास विकास कॉलोनी में जर्जर बिजली के तार लोगों के लिए परेशानी और खतरे का सबब बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि कई घरों के बराबर से गुजर रहे ये जर्जर तार हादसे को न्योता दे रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक तारों की हालत काफी समय से खराब है और इस संबंध में कई बार शिकायत भी की जा चुकी है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। ऐसे में लोगों में किसी बड़े हादसे को लेकर चिंता बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से जल्द से जल्द जर्जर तारों को बदलवाने और व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़


















