
गांव बदनौली में हुई फायरिंग के मामले में डीआईजी मौके पर
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव बदनौली में हुई फायरिंग और मारपीट की घटना से क्षेत्रवासियों में दहशत है। इस दौरान एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि रास्ते को लेकर यह विवाद हुआ जो काफी समय से चला रहा है। शुक्रवार को हुई इस फायरिंग के दौरान गोली दीपक उर्फ गोलू की बाह में जा लगी। वहीं विवाद के दौरान मुनेश, बंटी और एक महिला भी घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं डीआईजी कलानिधि नैथानी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। वही ग्रामीणों ने बताया कि किस तरह दबंगों ने उनके घर पर फायरिंग की है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365


















