
प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप तस्करी में हापुड़ का युवक शामिल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश पुलिस लगातार नशे के सौदागरों के विरुद्ध सख्त कदम उठा रही है। प्रयागराज एसटीएफ और बिसड़ा पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई के तहत 60 लाख रुपए मूल्य करी प्रतिबंधित कोडीन का सिरप पकड़ा और इस सिलसिले में जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ के गांव भैना के शेखर सहित चार लोगों को धर दबोचा।
बांदा से मिली जानकारी के अनुसार अतर्रा बिसंडा मार्ग पर डीसीएम में लदी प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप की एक बड़ी खेप गुरुवार को पकड़ी गई। एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) प्रयागराज और बिसंडा पुलिस की संयुक्त टीम ने चार लोगों को भी गिरफ्तार किया है। डीसीएम में 100 एमएल की 30 हजार बोतलें 250 पेटियों में लदी थीं। डीसीएम को स्कॉर्ट कर रही एक कार को भी पुलिस ने पकड़ा है। पकड़े गए कोडीन कफ सिरफ की कीमत करीब साढ़े 60 लाख रुपये बताई जा रही है। पकड़ा गया माल दिल्ली से अतर्रा जा रहा था।
बबेरू सी ओ कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि एसटीएफ और बिसंडा पुलिस टीम ने एक्सप्रेसवे से आगे अतर्रा बिसंडा मार्ग पर प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप को बड़ी खेप
डीसीएम में लदी पकड़ी। डीसीएम में 100 एमएल की 30 हजार बोतलें 250 गत्तों में रखी मिलीं। बरामद कफ सिरप की अनुमानित कीमत करीब 60 लाख 45 हजार रुपये बताई जा रही है। डीसीएम के साथ ही आगे-आगे चल रही एक कार और उसके सवारों को भी पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपियों में बिसंडा थाना क्षेत्र के नहर पुरवा निवासी धीरेंद्र, अतर्रा के लखन कॉलोनी निवासी प्रवीण उर्फ लकी, अतर्रा के रामलीला मैदान निवासी रोहित और हापुड़ जिले के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के भैना गांव निवासी शेखर शामिल हैं।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*


















