
शिक्षक दिवस पर राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित हापुड़ के शिक्षक अमित कुमार शर्मा लखनऊ में होंगे
हापुड ,सुरेश जैन(ehapurnews.com):जनपद हापुड के राजकीय इंटर कॉलेज अनूपपुर डिबाई के शिक्षक अमित कुमार शर्मा का चयन उत्तर प्रदेश राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 के लिए हुआ है। उन्हें शिक्षक दिवस पर 5 सितंबर को योगी बाबा गम्भीरनाथ प्रेक्षागृह, गोरखपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित किया जाएगा।अमित शर्मा जनपद हापुड़ के पहले माध्यमिक शिक्षक हैं, जिन्हें राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।
शिक्षा में नवाचार, उत्कृष्ट शिक्षण और विभागीय दायित्वों के प्रभावी निर्वहन के लिए चयनित अमित शर्मा की उपलब्धियों की लंबी सूची है। उन्होंने रसायन विज्ञान में 13 बार नेट उत्तीर्ण किया है, जिसमें उनकी सर्वश्रेष्ठ ऑल इंडिया रैंक चार रही। वहीं गेट परीक्षा में भी उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने सिमेट्री एंड ग्रुप थियोरी नामक पुस्तक भी लिखी है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)


















