
बाबूगढ़: चोरों ने 10 नलकूपों को बनाया निशाना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर में चोरों ने मंगलवार की रात 10 किसानों के नलकूपों के ताले तोड़कर लाखों रुपए के उपकरण चोरी कर लिए और फरार हो गए। बुधवार की सुबह जब ग्रामीण खेतों पर पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला जिन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
रसूलपुर गांव के रहने वाले धनवीर शास्त्री, धीरज, राजेंद्र, आरूध सिंह, शैलेंद्र सिंह, लल्लू सिंह, सूरजबल समेत 10 किसानों के नलकूपों को चोरों ने निशाना बनाया जिससे किसानों का लाखों का नुकसान हो गया। बुधवार की सुबह जब किसान खेतों पर पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला जिसके बाद उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि चोर इससे पहले भी इलाके में चोरी कर चुके हैं।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com


















