
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धौलाना विधानसभा क्षेत्र के सात गांवों के किसानों के लिए लंबे समय से चले आ रहे जमीन मुआवजे के विवाद के समाधान का रास्ता साफ होने की उम्मीद है। रिलायंस द्वारा वर्षों पहले अधिग्रहीत की गई किसानों की जमीन के बदले अब किसानों को मुआवजा मिलने की उम्मीद जगी है।
इस महत्वपूर्ण मुद्दे को गाजियाबाद के पूर्व सांसद डॉ. रमेश चंद्र तोमर लगातार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष उठाते रहे हैं। किसानों की समस्या को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री से कई बार मुलाकात कर इस मामले के स्थायी समाधान की मांग की थी।
मंगलवार को पूर्व सांसद रमेश चंद्र तोमर की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ हुई मुलाक़ात में एक बड़ा निर्णय सामने आया। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने डॉ. रमेश चंद्र तोमर के समक्ष स्पष्ट किया कि रिलायंस द्वारा अधिग्रहीत जमीन को अब सरकार अपने अधीन ले और इसके बदले संबंधित किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। सीएम ने मामले में उचित आश्वासन दिया।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671


















